पुलिस ने 473 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज पुलिस टीम,सर्विलांस सेल दक्षिणी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 473 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विस्तार :
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही में एक बड़ा गिरोह पकड़ा गया है। इस कार्यवाही से स्पष्ट होता है कि पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता के कारण संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। अन्तर्राज्यीय दो शराब तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।जो हरियाणा से बिहार अवैध शराब की तस्करी कर ले जाया जा रहा था। ।
थाना गोसाईगंज, सर्विलांस सेल दक्षिणी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 1. मोहन लाल पुत्र भूप सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम गामडी पोस्ट गोहाना तहसील खानपुर गोहाना शहर सोनीपत हरियाणा 2. कृशन कुमार पुत्र हजारी लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम छारा पोस्ट बहादुरगढ थाना बहादुरगढ झज्जर हरियाणा को दुलारमऊ थाना गोसाईगंज से गिरफ्तार किया गया। विभिन्न ब्राण्ड की 473 बोतल अंग्रजी शराब (कुल 269.025 लीटर, अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये) KIA SONET भी बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदशुदा विदेशी शराब को गाडी से निकाल कर गिनतीकी गयी तो ROYAL STAG BARREL SELECT WHISKEY, धारिता 750 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत V/V FOR SALE IN HARYANA ONLY की कुल 40 बोतलें, ROYAL STAG PREMIER WHISKEY, घारिता 750 ML. तीव्रता 42.8 प्रतिशत V/V FOR SALE IN HARYANA ONLY की कुल 213 बोतलें, BLENDERS PRIDE WHISKEY, धारिता 750 ML. तीव्रता-42.8 प्रतिशत V/V FOR SALE IN HARYANA ONLY की कुल 33 बोतलें, ROYAL STAG PREMIER WHISKEY, धारिता 375 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत V/V FOR SALE IN HARYANA ONLY की कुल 107 बोतलें, ROYAL STAG PREMIER WHISKEY, धारिता 180 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत V/V FOR SALE IN HARYANA ONLY की कुल 80 बोतलें (कुल 473 बोतलें) पायी गयी। पकड़े गये व्यक्तियों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार तस्करो का नाम -
1. मोहन लाल पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम गामडी पोस्ट गोहाना तहसील खानपुर गोहाना शहर सोनीपत हरियाणा उम्र करीब 35 वर्ष (शिक्षा- 10वीं फेल, व्यवसाय-ड्राइवर)
2. कुशन कुमार पुत्र हजारी लाल निवासी ग्राम छारा पोस्ट बहादुरगढ थाना बहादुरगढ झज्जर हरियाणा उम्र करीब
25 वर्ष (शिक्षा- 8वीं तक, व्यवसाय- कार डेंटिंग-पेंटिंग) तस्कर हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, सीतापुर एवं लखनऊ से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बिहार राज्य में जाते थे। बिक्री हेतु अनुमन्य अंग्रेजी शराब को शराबबन्दी वाले बिहार राज्य में तस्करी किया जाता था। इसके लिये अभियुक्तगण जूम कार मोबाइल एप के माध्यम से कार को किराये पर लेते थे। बिहार राज्य में प्रवेश करने से पहले बिहार पुलिस से बचने के लिये अभियुक्तों के द्वारा किराये पर ली गयी कार की नम्बर प्लेट को बिहार राज्य की फर्जी नम्बर प्लेट से बदल दिया जाता था। अभियुक्तगण कार में अंग्रेजी शराब को भरकर बिहार राज्य में ले जाते थे और वहां पर शराब को फुटकर में ऊंचे दामों में बेंच देते थे। जिससे अभियुक्तगण को अधिक मुनाफा होता था।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-472/25 धारा-318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना गोसाईगंज, लखनऊ
आपराधिक इतिहास मोहन लाल पुत्र भूप सिंहः-
1. मु0अ0सं0-691/20 धारा-482 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद।
2. मु0अ0सं0-472/25 धारा-318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना गोसाईगंज, लखनऊ
बरामदगी विवरणः-
1. एक अदद KIA सोनेट कार वाहन संख्या PB27-L-1428
2. फर्जी नम्बर प्लेट दो अदद आगे पीछे की BR01-CJ-0557
3. ROYAL STAG BARREL SELECT WHISKEY की 40 बोतलें (प्रत्येक 750 ml)
4. ROYAL STAG PREMIER WHISKEY की 213 बोतलें (प्रत्येक 750 ml)
5. BLENDERS PRIDE WHISKEY की 33 बोतलें (प्रत्येक 750 ml)
6. ROYAL STAG PREMIER WHISKEY 107 बोतलें (प्रत्येक 375 ml)
7. ROYAL STAG PREMIER WHISKEY 80 बोतलें (प्रत्येक 180 ml)
बरामद अंग्रेजी शराब हरियाणा की निर्मित है, जो कि हरियाणा में विक्रय हेतु वैध थी, किन्तु इसे अवैध परिवहन करके तस्करी हेतु बिहार प्रांत के लिये ले जाया जा रहा।
