गुरुवार, 4 सितंबर 2025

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री, कहा- हर परिवार तक पहुँचेगी मदद!!

शेयर करें:


नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री, कहा- हर परिवार तक पहुँचेगी मदद!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को नोएडा विधायक पंकज सिंह ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।


विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार जनता के साथ खड़ी हैं और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक राहत पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की इस घड़ी में किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।


प्रशासनिक टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ भोजन, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।


हिंडन नदी के आसपास संभावित जलभराव को देखते हुए अनेक शेल्टर होम बनाए गए हैं। चोटपुर और छिजारसी समेत सभी डूब क्षेत्र के गाँवों में सरकार की ओर से सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।।