नोएडा : यमुना का पानी पुस्ता तक पहुँचा, सैकड़ों परिवार व किसान प्रभावित!!
देव गुर्जर!!
नोएडा, 04 सितंबर।
दो टूक:: यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से नोएडा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी अब यमुना तट से पुस्ता तक पहुँच गया है, जिसके चलते सैकड़ों परिवार प्रभावित हो गए हैं।
नोएडा सेक्टर-126, 127, 128 और 135 के कई हिस्सों में पानी भरने से न केवल आवासीय इलाके डूब गए हैं, बल्कि सैकड़ों प्लांट नर्सरी पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। इससे किसानों और व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है।
किसानों का कहना है कि पानी बढ़ने से उनकी खेती चौपट हो गई है और कारोबार ठप हो गया है। कई लोग रोते-बिलखते नजर आए और उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुस्ता पर पानी का स्तर 6 फीट से भी ज्यादा पहुँच चुका है। इससे न केवल फसलों का नुकसान हुआ है बल्कि कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।
प्रशासन और स्थानीय टीमें हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रभावित लोगों तक राहत और मदद पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।।