ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

ग्रेटर नोएडा: तुशियाना गाँव के पास पेड़ों में भीषण आग, धुएँ से आसपास के लोग परेशान!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।


ग्रेटर नोएडा: तुशियाना गाँव के पास पेड़ों में भीषण आग, धुएँ से आसपास के लोग परेशान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में तुशियाना गाँव के पास पेड़ों में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें तेजी से बढ़ रही हैं और धुआँ पूरे इलाके में फैल रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना ईकोटेक थर्ड फायर स्टेशन के बेहद करीब हुई है। बावजूद इसके, खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई राहत कार्य या फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुँची है और इलाका पूरी तरह सुनसान है।


आग की तेज लपटें और बढ़ते धुएँ के कारण इलाके में हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। प्रशासन और फायर विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि आग पर काबू पाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें