ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

ग्रेटर नोएडा हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 3 छात्रों की मौत!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

 ग्रेटर नोएडा हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 3 छात्रों की मौत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा, बीटा-2 थाना क्षेत्र के चूहड़पुर अंडरपास के पास रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पेड़ों को पानी दे रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।


हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक सभी छात्र ग्रेटर नोएडा के एक ही कॉलेज के थे।


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर धीमी गति से चल रहा था, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर उसमें टकरा गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


बीटा-2 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


ग्रेटर नोएडा में बढ़ते सड़क हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों से अपील की है कि सड़क पर सतर्क रहें और नियमों का पालन करें।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें