नोएडा में होगा ‘एनसीआर बिगेस्ट डांडिया धमाल’, 27-28 सितंबर को परिवार संग लें गरबा का आनंद!!
दो टूक :: नोएडा। नवरात्रि का पर्व इस बार नोएडा में बेहद खास होने जा रहा है। शहरवासी और एनसीआर के लोग आगामी 27 और 28 सितंबर को डांडिया और गरबा के रंग में रंगने वाले हैं। नोएडा सेक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में दो दिवसीय एनसीआर बिगेस्ट डांडिया धमाल का आयोजन होगा। रविवार को नोएडा मीडिया क्लब में हुई प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के आयोजक जतिन भारद्वाज ने इस आयोजन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव दोनों दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। इसमें परिवार के लिए ढेरों आकर्षण होंगे—बच्चों के लिए झूले, देशभर के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल और शॉपिंग स्टॉल, जहां हर कोई मनोरंजन और स्वाद का लुत्फ़ उठा सकेगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे मशहूर डीजे तरन, जो अपने धमाकेदार म्यूजिक से डांडिया नाइट्स को यादगार बनाएंगे। इसके अलावा आरजे गौतम, हरियाणवी कलाकार प्रियंका पीके, राजा गुर्जर और कई लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी इस महोत्सव की शान बढ़ाएंगे।
भारद्वाज ने कहा कि डांडिया नाइट्स केवल परंपरा नहीं, बल्कि यह संगीत, नृत्य और खुशियों का महापर्व है, जो हर किसी को एक साथ जोड़ता है।
प्रवेश टिकट आधारित होगा। टिकट की कीमत सिंगल एंट्री 499 रुपए और कपल एंट्री 900 रुपए तय की गई है। टिकट बुक माय शो और घुमलो एप पर उपलब्ध हैं।।