शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

भूकंप, अग्निकांड और गैस रिसाव पर जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न!!

शेयर करें:


भूकंप, अग्निकांड और गैस रिसाव पर जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न!!

!! वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 19 सितंबर 2025

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर आज प्रदेश के 34 जनपदों में एक साथ भूकंप, अग्निकांड एवं रासायनिक गैस रिसाव पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई।


इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न हुई।


  • तहसील सदर : मैसेज डिक्शन इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. में औद्योगिक गैस रिसाव की एक्सरसाइज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा की गई।
  • तहसील दादरी : अशोक न्यूरो एंड ट्रॉमा सेंटर में अग्निकांड बचाव अभ्यास मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे की टीम ने किया।
  • तहसील जेवर : प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में भूकंप आपदा की मॉक एक्सरसाइज SDRF लखनऊ की टीम द्वारा आयोजित हुई।


इस अभ्यास में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, संबंधित संस्थानों व विद्यालयों के प्रमुखों सहित जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा।