गौतमबुद्धनगर में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों—जेवर, दादरी और सदर—में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनता की समस्याएं सुनी गईं और कुल 150 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही समाधान किया गया।
दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का समाधान मौके पर किया गया। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रीति बालियान, प्रज्ञा सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील में उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित दिवस में 7 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण किया गया। वहीं जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह के निर्देशन में 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का समाधान मौके पर किया गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का निरंतर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने जनता के प्रति अपनी जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता दिखाई।।