शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

रितु तोमर आत्महत्या कांड: सूरजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पति और सास गिरफ्तार!!

शेयर करें:


रितु तोमर आत्महत्या कांड: सूरजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पति और सास गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर। सूरजपुर थाना पुलिस ने रितु तोमर आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब मृतका के परिजनों ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

मामला कैसे शुरू हुआ?

23 सितंबर 2025 की रात रितु तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति सोनू मलिक और सास शकुंतला पर लगातार प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

तहरीर के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 553/2025 धारा 85/108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। आज 26 सितंबर को पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित पति सोनू मलिक (37 वर्ष) और सास शकुंतला (58 वर्ष) को ग्राम लखनावली से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों का बैकग्राउंड

दोनों आरोपी मूल रूप से ग्राम सिलाना, थाना छपरौली, जनपद बागपत के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे कस्बा सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सख्त निगरानी

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर रही है। इस प्रकरण में भी त्वरित कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।