नोएडा पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट: त्यौहारों पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सघन गश्त!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक :: नोएडा। आगामी रामनवमी और विजयदशमी (दशहरा) त्योहारों को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध वाहन अथवा व्यक्ति पर तुरंत निगरानी रखी जाए, उनकी तलाशी और सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। सभी पीसीआर और पीआरवी वाहन लगातार सक्रिय रहकर गश्त करें और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति और अधिक सघन की जाए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतज़ामों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक निर्भय होकर अपने त्योहार हर्षोल्लासपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें।
👉 त्योहारों पर पुलिस चौकन्नी, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता।।