शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

त्यौहारों से पहले पुलिस-व्यापारी संवाद : सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा!!

शेयर करें:


त्यौहारों से पहले पुलिस-व्यापारी संवाद : सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर::
त्यौहारों से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय सूरजपुर में व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।


बैठक में डीसीपी ने व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सभी व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुना गया और तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने व्यापारी बंधुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि—
➡ किसी भी समस्या की स्थिति में व्यापारी तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
➡ पुलिस हर संभव सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर है।
➡ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या समस्या न रखें।

साथ ही उन्होंने आगामी त्यौहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि—
✅ बाजारों में भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी।
✅ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान रहेगा।
✅ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस गोष्ठी के माध्यम से पुलिस ने व्यापारी वर्ग को विश्वास दिलाया कि त्यौहारों के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।।