शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

अम्बेडकरनगर : धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने रामलीला में बांधा समां,दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।||Ambedkar Nagar: The Dhanush Yagya and the dialogue between Laxman and Parashuram captivated the audience at the Ramlila.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने रामलीला में बांधा समां,दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, उपाध्यक्ष राम संजीवन यादव, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद समेत पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूजन की। वहीं, आचार्य रामदौर मिश्र ने वैदिक मंत्रों के पाठ से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री राम के रूप में शाश्वत दुबे और लक्ष्मण के रूप में रौनक दुबे ने शानदार अभिनय से समां बांध दिया। रामकिशोर राजभर, केशव श्रीवास्तव और विनय मिश्र सहित अन्य कलाकारों ने आरती के दौरान श्री राम के जयकारों से भक्ति-भाव का संचार किया।
कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य, सुशील अग्रवाल, अतुल जायसवाल, दिलीप यादव एवं अशोक जायसवाल के योगदान की सराहना की गई। सुरेंद्र सोनी द्वारा आयोजित झाँकी तथा संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में मानस गंगा प्रियंका पांडे के कथा वाचन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शहर के नागरिकों एवं उपस्थित जनता ने इस भव्य आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।