ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर : नैनो उर्वरक से कम लागत में उच्च उत्पादन को लेकर जागरूकता का आयोजन।||Ambedkar Nagar : Awareness campaign organized regarding high production at low cost through nano fertilizer.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर : 
नैनो उर्वरक से कम लागत में उच्च उत्पादन को लेकर जागरूकता का आयोजन।।
◆नैनो उर्वरक पर्यावरण संरक्षण में सहायक : नीरज त्रिपाठी।
।। पूनम तिवारी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के भीटी विकास खंड स्तरीय किसान सभा भीटी विकासखंड के बी. पैक्स भीटी समिति पर नैनों उर्वरक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान भीटी समिति पर संपन्न हुई कार्यशाला की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरविन्द दूबे, कार्यक्रम का संचालन भीटी सचिव नीरज त्रिपाठी ने किया
इस दौरान इफको के प्रबंधक डॉक्टर देवी प्रसाद ने किसानों को संबोधित करते हुए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।इफको एमसी उपेंद्र वर्मा ने इफको से संबंधित उर्वरक  के बारे में बताया नैनो डीएपी तरल का बीज उपचार पांच मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से प्रयोग करें मृदा के स्वास्थ्य में सुधार जल एवं वायु प्रदूषण में कमी फसल के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि प्रारंभिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी अन्य तरल कृषि उत्पादकों के साथ छिड़काव नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव नीरज त्रिपाठी ने बताया कि नैनो उर्वरक आधुनिक कृषि की आवश्यकता है। हरियाणा केवल फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे शाखा प्रबंधक भीटी अंशुल शर्मा,संतोष यादव, अशोक वर्मा श्याम बहादुर वर्मा,ओम प्रकाश सिंह रमेश सिंह सतनारायण यादव गिरीश कुमार गिरी अनिल चतुर्वेदी जयप्रकाश सिंह अजय हरिओम मिश्रा युवराज तिवारी प्रज्ञानंद अरविंद सिंह इत्यादि किसान।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें