शनिवार, 20 सितंबर 2025

नोएडा में खाद्य सुरक्षा अभियान, 6 नमूने जांच के लिए संग्रहित!!

शेयर करें:

नोएडा में खाद्य सुरक्षा अभियान, 6 नमूने जांच के लिए संग्रहित!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्ध नगर !!आगामी नवरात्रि और दशहरे के पर्वों को ध्यान में रखते हुए, जनपद वासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने व्यापक अभियान चलाया।


जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 6 नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों में साबूदाना, बेसन, सेंधा नमक, व्रत के लड्डू और समा के चावल शामिल हैं। नमूनों को गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने छिजारसी नोएडा स्थित राहुल किराना स्टोर और मामूरा नोएडा स्थित विशाल मेगा मार्ट से नमूने लिए। इसी प्रकार, एस के पांडेय और ओ पी सिंह की टीम ने सेक्टर-28 के नवदान्या नेचरल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. से सेंधा नमक, सेक्टर-45 ग्रीन फ्रेश फ्रूट व वेजिटेबल्स एंड ग्रॉसरी स्टोर से व्रत के लड्डू तथा गौरव स्टोर से समा के चावल का नमूना लिया।


सर्वेश मिश्रा ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे भी इसी तरह की जांच अभियान चलाते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए जाएंगे, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।।