रविवार, 14 सितंबर 2025

नोएडा सेक्टर-63 में दबंग गिरफ्तार: युवक से मारपीट, पुलिस फाइल से डराने की कोशिश!!

शेयर करें:

नोएडा सेक्टर-63 में दबंग गिरफ्तार: युवक से मारपीट, पुलिस फाइल से डराने की कोशिश!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छजारसी गली नंबर-16 में दबंगई की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक दबंग कार सवार ने पहले मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर युवक की छाती पर लात-घूंसों से हमला करने लगा। पीड़ित युवक की पसलियों में दर्द की शिकायत बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी की गाड़ी में डैशबोर्ड पर दिल्ली पुलिस की फाइल भी रखी हुई थी, जिससे वह खुद को प्रभावशाली बताने की कोशिश कर रहा था। हालांकि सूत्रों का कहना है कि आरोपी का दिल्ली पुलिस से कोई संबंध नहीं है।


सूचना पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


👉 यह घटना सुनार शिव मंदिर के पास हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।।