सोमवार, 29 सितंबर 2025

🟥 मिशन शक्ति फेज-5: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता अभियान!!

शेयर करें:


🟥 मिशन शक्ति फेज-5: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता अभियान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जोर देते हुए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में यह अभियान जिले की कम्पनियों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों में संचालित किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिला कर्मचारियों, छात्राओं और अन्य नागरिकों को थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, पासवर्ड सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं फिशिंग से बचाव के उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

बालिकाओं और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और अन्य महिला सुरक्षा संबंधी मामलों पर भी चर्चा करते हुए आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों जैसे कि महिला पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस हेल्पलाइन 112 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारी प्रतिदिन विभिन्न थाना क्षेत्रों, गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों और महिला सुरक्षा संबंधित पम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।।