रविवार, 28 सितंबर 2025

🚨 मिशन शक्ति फेज-5: महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण की दी जानकारी!!

शेयर करें:


🚨 मिशन शक्ति फेज-5: महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण की दी जानकारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश और डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।


इस दौरान थाना कासना और थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। उपस्थित महिलाओं, छात्राओं और कर्मचारियों को वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और डायल-112 जैसी सेवाओं से अवगत कराया गया।


साइबर सुरक्षा टीम ने कर्मचारियों को पासवर्ड सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित उपयोगी टिप्स दिए। वहीं, छात्राओं व महिलाओं को समझाया गया कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है।


कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया गया।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान समाज में महिलाओं और बालिकाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करते हैं।