रविवार, 28 सितंबर 2025

🚨 मिशन शक्ति फेज-5 : सूरजपुर थाना में महिलाओं को दी गई सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी!!

शेयर करें:


🚨 मिशन शक्ति फेज-5 : सूरजपुर थाना में महिलाओं को दी गई सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत शनिवार को थाना सूरजपुर पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण एवं एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

👉 महिला सुरक्षा व जागरूकता पर फोकस

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 जैसे जरूरी नंबर भी बताए गए ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

👉 साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र

साइबर टीम द्वारा महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और डिजिटल एरेस्ट जैसे खतरों से बचाव के उपाय समझाए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या साइबर अपराध से बचा जा सके।

👉 महिला सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सकारात्मक चर्चा करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत प्रयोग करने की अपील की।


📌 इस तरह मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सूरजपुर में आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ और उन्हें जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी प्रदान किया गया।