रविवार, 28 सितंबर 2025

मिशन शक्ति अभियान-5.0 : बिसरख की बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी!!

शेयर करें:


मिशन शक्ति अभियान-5.0 : बिसरख की बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में थाना बिसरख परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा श्रीमती दीक्षा सिंह ने बादामी देवी मंदिर इंटर कॉलेज बिसरख की बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

छात्राओं को मिली उपयोगी जानकारी

  • वूमेन पावर लाइन 1090,
  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,
  • पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया।

साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र

साइबर सुरक्षा टीम ने छात्राओं और उपस्थित जनों को इंटरनेट व सोशल मीडिया से जुड़े खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा और डिजिटल व्यवहार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी साइबर घटना की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल संपर्क करें और अपने व्यक्तिगत व संस्थागत डेटा को सुरक्षित रखें।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और आपातकालीन स्थितियों में हेल्पलाइन से मदद लेने के महत्व को समझाया। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने और डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करने की भी सलाह दी।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना है ताकि वे हर परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें।।