सोमवार, 8 सितंबर 2025

आजमगढ़ : तहसील दिवस में 58 मामले आये, जिसमे 6 मामलों का हुआ निस्तारण

शेयर करें:
 
 सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने और ओरिल गांव में हुए पट्टे समेत कई मुद्दे आये सामने 
  ।। सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
  दो टूक ,आजमगढ़ ।  आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील सभागार में एडीएम गंभीर सिंह ,एसडीएम आशोक कुमार और क्षेत्राधिकारी फूलपुर  किरन पाल सिंह के देखरेख में   में शनिवार को फूलपुर तहसील सभागार में  संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनी गई।  एडीएम के समक्ष कुल 58 मामले आए, जिसमे से6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया ।तथा शेष  मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर भेजा गया। ओरिल गांव में हुए आवासीय और कृषि पट्टा का भी मुद्दा और शारदा सहायक खण्ड 32 फूलपुर रजवाहा में पानी न आने का मुद्दा तहसील दिवस में आया । 
 तहसील दिवस में राजस्व के 35 पुलिस 10 विकास 9 विद्युत निर्वाचन 2 मामले रहे।   इस दौरान एडीएम गम्भीर सिंह ने सभी लोगो को स्वच्छता और शिक्षा के विकास पर कई टिप्स दिए।
सुनवाई के दौरान ओरिल गांव के पूर्व प्रधान संजय यादव और सत्य नारायण यादव ने ओरिल गांव में  अपात्रो को हुए आवासीय और कृषि पट्टा का मुद्दा उठाया है ।  राधेश्याम   ग्राम  गोधना ने बताया कि  गांव के पोखरी  है यह पोखरी चारों तरफ से आबादी से घिरी है पोखरी में सभी लोग पुष्य को धुलते है घर पानी जाता है। इसका मत्स्य पालन के लिए पट्टा किया गया है जो अवैधानिक है इसको निरस्त करने की मांग की जा रही है एक माह से दौड़ रहे है। सुनवाई नहीं हो रही है।

दिल चैन  निवासी ग्राम गुवाई  ने बताया कि  धारा 24 के अंदर पत्थर नसब अपनी आराजी का कराया है। एसडीएम के आदेश पर पत्थर गाड़ दिया गया था जिसमें अपनी दिवाल है। विपक्षी ने पत्थर उखाड़ कर फेक  दिया और दिवाल को गिरा दिया है। लेकिन विपक्षी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। लगभग डेढ़ साल से चक्कर काट रहे है। 

श्रीराम निवासी पलिया माफी  ने बताया कि आम रास्ता का विवाद काफी दिनो से चल रहा है। प्रधान द्वारा आधे रास्ते तक खड़ंजा लगाया गया है। आधे रास्ते में गांव के कुछ दबंग लोग प्रधान द्वारा खड़ंजा नहीं लगाने दे रहे है। जब कि रास्ते से बच्चे स्कूल जाते पानी भरा रहने लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। चार माह से तहसील दिवस का कई बार चक्कर काट रहे है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

ग्राम शाहजेर पुर  निवासी विजय यादव ने बताया कि  शारदा सहायक खण्ड 32 फूलपुर रजवाहा से निकली माइनर  शहजेर पुर गांव से होकर माइनर गुजरी है। इसमें पानी नहीं रहता है। वर्तमान समय में धान की सिंचाई बाधित है। धान सूख रहे है। कई बार जनसुनवाई में दरख्वास्त दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वही फूलपुर के ओरिल गांव में  हुए कृषि और आवासीय पट्टे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच  छिड़ी जंग का मुद्दा तहसील दिवस में सामने आ गया ।

इस मौके पर  एसडीम  अशोक कुमार , तहसीलदार अंजू यादव , नायब तहसीलदार आनन्द कुमार   बीडीओ फूलपुर, अहरौला , एक्सियन  केके वर्मा, एसडीओ भूप सिंह , चिकित्सा अधीक्ष शशिकांत,बीडीओ इशरत रोमिल ,देवेंद्र राम ,कृष्ण कुमार  आदि लोग उपस्थित थे।