नोएडा साइबर क्राइम: 44 लाख की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधी की गिरफ्तारी!!
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, नोएडा:
थाना साइबर क्राइम नोएडा की टीम ने अनजान लिंक भेजकर वादी के मोबाइल और बैंक खाते का अनधिकृत एक्सेस प्राप्त कर ₹44,04,693 की धोखाधड़ी करने वाले एक साइबर अपराधी को बरेली (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण:
दिनांक 28 अगस्त 2025 को सेक्टर-141, नोएडा निवासी वादी ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई कि फ्लिपकार्ट सर्विस के लिए Google ब्राउज़र से प्राप्त कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करने के दौरान कॉलर ने एक एपीके लिंक भेजकर वादी के मोबाइल और बैंक खाते का एक्सेस कर लिया। इसके बाद आरोपी ने वादी के खाते से विभिन्न खातों में ₹44,04,693 ट्रांसफर कर साइबर धोखाधड़ी की।
इस मामले में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा संख्या 92/2025, धारा 318(4) बीएनस व 66, 66C आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के बैंक खाते के माध्यम से कुल 9 शिकायतें विभिन्न राज्यों से दर्ज हैं।
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आकिल ने बताया कि उसने अपने नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसका उपयोग अपने साथी को दिया था। इस खाते में हुई धोखाधड़ी की राशि का वह 10% कमीशन प्राप्त करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने खाते किराये पर अन्य साथियों को भी देता था। इस मामले में अब तक ₹97,173 आरोपी के खाते में आए हैं। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: मोहम्मद आकिल
पिता का नाम: आविर हुसैन
पता: चौधरी इज्जत नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश
साइबर जागरूकता सुझाव:
- साइबर समस्या होने पर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
- बैंक कभी भी क्रेडिट/डेबिट कार्ड, पैन या आधार अपडेट करने के लिए लिंक नहीं भेजता।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी के प्रलोभन में आकर अपने बैंक अकाउंट, पिन नंबर, एटीएम कार्ड आदि न दें।
- ग्राहक सेवा नंबर Google पर सर्च करते समय सावधानी बरतें; शुरुआती कुछ नंबर/Ads धोखाधड़ी कर सकते हैं।।