शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

बिसरख पुलिस ने ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, 2 बदमाश घायल, महिला साथी गिरफ्तार!!

शेयर करें:


बिसरख पुलिस ने ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, 2 बदमाश घायल, महिला साथी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 19 सितम्बर 2025।
थाना बिसरख पुलिस ने सर्राफा दुकान से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक महिला साथी को भी दबोचा गया। पुलिस ने कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार और अवैध तमंचे-कारतूस बरामद किए हैं।


घटना का खुलासा


13 सितम्बर की रात ग्राम ऐमनाबाद स्थित ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण चोरी कर लिये गये थे। वादी की तहरीर पर थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया।


19 सितम्बर को चेकिंग के दौरान एस सिटी गोलचक्कर के पास एक कार को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सोनू (गाजियाबाद) व गौरव (ग्राम पतवाड़ी, बिसरख) घायल हो गये। काम्बिंग के दौरान महिला अभियुक्ता काजल (निवासी तिगरी, बिसरख) को भी गिरफ्तार किया गया।


आपराधिक इतिहास


  • सोनू व गौरव पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
  • काजल पर भी सूरजपुर थाने में प्रकरण दर्ज हैं।


बरामदगी


  • चोरी किये गये सोने-चाँदी के आभूषण (कीमत करीब 6 लाख रुपये)
  • वैगनआर कार (UP14 PT 8732)
  • 2 अवैध तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।।