लखनऊ :
भारत विकास परिषद द्वारा भव्य 121 कन्या पूजन का किया गया आयोजन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित सुमति नाथ सेवा भवन में रविवार सुबह भारत विकास परिषद द्वारा नवरात्रि पर्व पर 121 भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या उपस्थित रही। उपस्थित अतिथियों का स्वागत संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल एवं प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेट कर किया। इस कन्या पूजन कार्यक्रम में अतिथियों समेत संगठन के पदाधिकारियों ने देवी तुल्य 121 कन्याओं का विधि संस्कार पूजन कर मां की चुनरी और भोग स्वरूप सुंदर पकवान व मिष्ठान का भोग लगाया गया और कन्याओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
