ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :युवती की फोटो एडिट कर बनाई आपत्तिजनक रिल रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow:Objectionable report filed for editing a girl's photo.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
युवती की फोटो एडिट कर बनाई आपत्तिजनक रिल रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
पीजीआई इलाके में रहने वाली एक युवती की फोटो पुलिस की अधिकारिक आईडी से निकाल कर एडिट कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले मे पीडिता की मॉ ने बदनाम करने वालों के खिलाफ थाना पीजीआई मे मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थान पीजीआई के साउथ सिटी निवासी महिला के मुताबिक उसकी बेटी दिसंबर 2024 में लापता हुई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस काफ़ी दिनों तक उसकी तलाश करती रही, वहीं बीते 5 मई को पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी फोटो पोस्ट की थी तलाश के दौरान पुलिस ने 2 अगस्त को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। लेकिन ज़ारा नामक इंस्टाग्राम आईडी से पुलिस को दी गई वही फोटो निकालकर 12 अगस्त को आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल कर दी गई। बार-बार रील को पोस्ट किया जा रहा है। मां ने बताया कि उनकी बेटी मिल चुकी है। पर, सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर से परिवार की बदनामी हो रही है।
पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर बुधवार 20 अगस्त को एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और इंस्टाग्राम अकाउंट से संबंधित फोटो हटाई जाएगी। रील वायरल करने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें