ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :युवक ने गर्भवती पत्नी समेत परिजन की पीटाई,केस दर्ज।।||Lucknow:A young man beat up his pregnant wife and family members, case registered.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
युवक ने गर्भवती पत्नी समेत परिजन की पीटाई,केस दर्ज।।
पिता ने आरोपित बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा।।
दो टूक : लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र में बुधवार को एक नशेडी युवक ने अपने परिवारजनों सहित गर्भवती पत्नी संग मारपीट करने के साथ अपनी भाभी व पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते पीड़ित पिता ने अपने नशेडी बेटे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार आशियाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एम निवासी मांगे लाल अग्रवाल के अनुसार बुधवार को उनके बेटे राहुल कुमार अग्रवाल ने नशे की हालत में पिता व पत्नी व भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बड़ी बहु पूजा अग्रवाल का पैर फैक्चर हो गया है। आरोप है कि उनके बेटे राहुल ने अपनी पत्नी जूही पर जानलेवा हमला किया है, जबकि उसके पेट में तीन माह का बच्चा है। वहीं पीड़ित पिता का कहना था कि उनका बेटा राहुल शराब पीकर रोज घर पर झगड़ा व मारपीट करता है जिससे तंग आकर उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने में लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें