लखनऊ :
महिला ने ननदोई समेत ससुरालीजनों पर छेड़छाड़ का दर्ज कराया मुकदमा।।
दो टूक : लखनऊ के थाना आलमबाग में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और ननदोई पर शारीरिक शोषण का प्रयास करने का आरोप लगा शिकायत की है।
विस्तार:
थाना आलमबाग इस्पेक्टर सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह बीते वर्ष मार्च माह में औरैया जनपद के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते रहते थे पति ने उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया और उसके नन्दोई ने उसके साथ बुरी नियत से शारीरिक शोषण करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने परिवार के मुखिया होने का वास्ता दे चुप करा दिया।
जिसके पश्चात पीड़िता ने अपने माता-पिता को सारी घटना से अवगत कराया। जिसकी जानकारी होने पर पति ने घर के पहने हुए कपड़ों में बीते 10 मार्च 25 को उसके मायके छोड़कर भाग गया और सारे संपर्क तोड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और ननदोई के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।