ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : पत्नी से नाराज पति ने पत्नी के सामने इंदिरा नहर में लगाई छलांग,तलाश जारी।||Lucknow: An angry husband jumped into the Indira Canal in front of his wife, search is on.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
पत्नी से नाराज पति ने पत्नी के सामने इंदिरा नहर में लगाई छलांग,तलाश जारी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना  बीबीडी क्षेत्र इंदिरा नहर में गुरुवार सुबह किराना दुकानदार ने पत्नी से नाराज होकर पत्नी के सामने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। पत्नी दौड़कर बचाने पहुंची लेकिन तब तक पति पानी मे डूब गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की मदद से ब्यापारी के शव की तलाश कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना गाजीपुर क्षेत्र इन्दिरा नगर सेक्टर 8 इस्माइल गंज निवासी दिलीप कुमार पुत्र शिव कुमार 
मुलायम नगर मे किराना की दुकान चलाते है।
दिलीप के छोटे भाई मोहित ने बताया कि बीते दिलीप शराब के नशे में थे और भाभी से विवाद को लेकर कुछ तनाव में बीते बुधवार रात में अपनी दुकान बंद करके  मूवी देखने गए थे। पूरी रात घर पर नहीं आए और गुरुवार सुबह जीजा राजेश को फोन कर के गाड़ी ले जाने के लिए बुलाया जीजा राजेश भी वहां पहुचे और जानकारी होने पर मनाने के लिए भाभी रंजिता भी वहां पहुची। समझा बुझा कर परिवारीजन दिलीप को घर वापस ले जाते वक्त जब तक कोई कुछ समझता दिलीप ने अचानक गाड़ी का दरवाजा खोलकर इन्दिरा  नहर में छलांग लगा दी गई पत्नी रंजीता बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक बीच धारा मे दिलीप बह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो के सहारे नहर मे तलाश कर रही थी । दोपहर एसडीआरएफ की टीम भी तलाश अभियान जुट गई।। घटना के दौरान दिलीप की पत्नी रंजीता,भाई मोहित व दिलीप के जीजा राजेश कुमार मौजूद रहे। 
पुलिस के अनुसार शव की तलाश की जा रही है साथ नहर मे छलांग लगाने के मामले मे वैधानिक कार्रवाई में पुलिस लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें