शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

गौतमबुद्धनगर: महिला सुरक्षा टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: महिला सुरक्षा टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी!!

देव गुर्जर!!

दो टूक: गौतमबुद्धनगर, 28 अगस्त 2025।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम ने जनपद के विभिन्न थानों की बीट अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


टीम ने स्कूल, कॉलेज, गांव, सोसायटी, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में पहुंचकर महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान मिशन शक्ति पंपलेट भी वितरित किए गए।


महिलाओं और बच्चियों को हेल्पलाइन नंबर- 1090 (महिला), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1930 (साइबर), 112 (आपातकालीन), 1098 (चाइल्ड), और 181 (वन स्टॉप सेंटर) की जानकारी दी गई। सुरक्षा टीम ने अपील की कि किसी भी अपराध को चुपचाप न सहें और तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क कर मदद लें।।