शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

नोएडा दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम!!

शेयर करें:


नोएडा दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम!!

देव गुर्जर!!

नोएडा, 29 अगस्त।
दो टूक:: नोएडा कल बड़ी राजनीतिक हलचल का केंद्र बनने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा पहुंचेंगे। दोनों नेता सेक्टर-80, फेज-2 स्थित राफे एमफाइबर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कंपनी डिफेंस उत्पाद और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में काम करती है।


कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हिंडन एयरबेस (गाज़ियाबाद) पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा नोएडा के सेक्टर-113 स्थित हेलीपैड पर आएंगे। प्राधिकरण ने यहां अस्थायी हेलीपैड का निर्माण तेज़ी से कराया है। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।


शाम 5:30 बजे सीएम योगी के नोएडा स्टेडियम में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने की भी चर्चा है, हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम

मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। करीब 2,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठकें लगातार जारी हैं। नोएडा पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।।