शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

नोएडा में बारिश बनी आफत: करोड़ों के टेंडर के बावजूद सड़कों पर तालाब जैसे हालात!!

शेयर करें:


नोएडा में बारिश बनी आफत: करोड़ों के टेंडर के बावजूद सड़कों पर तालाब जैसे हालात!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: जैसे ही नोएडा में बारिश होती है, लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। हालात ऐसे हो जाते हैं कि मुख्य मार्ग भी तालाब में तब्दील हो जाते हैं। जगह-जगह जलभराव से लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है। यही नहीं, पानी भरने से गाड़ियां खराब हो रही हैं और पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं।


ताज़ा हालात का अंदाजा नोएडा एक्सप्रेस-वे स्थित फ़िल्म सिटी फ्लाईओवर के पास की तस्वीर से लगाया जा सकता है, जहां पूरी सड़क पानी में डूबी नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, हर बारिश में ऐसा ही होता है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि नालों और सीवर की सफाई के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर जारी होने के बावजूद हालात क्यों नहीं सुधर रहे हैं? शहर की सड़कों पर जलभराव यह साबित करता है कि प्राधिकरण का दावा सिर्फ कागजों पर ही सीमित है।


लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह की स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में नोएडा की स्मार्ट सिटी की छवि सिर्फ एक सपना बनकर रह जाएगी।।