शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

वीवीआईपी दौरे को लेकर नोएडा में यातायात डायवर्जन, इन मार्गों से बचकर निकलें!!

शेयर करें:


वीवीआईपी दौरे को लेकर नोएडा में यातायात डायवर्जन, इन मार्गों से बचकर निकलें!!

देव गुर्जर!!

नोएडा।
दो टूक:: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में 30 अगस्त 2025 को होने वाले वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।


यातायात पुलिस के मुताबिक वीवीआईपी आवागमन के दौरान नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जा सके।


इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

  • चिल्ला/डीएनडी, फिल्मसिटी, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-93 (नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे),
  • एनएसईजेड (डीएससी मार्ग), फेस-2, सेक्टर-81 से मॉडल टाउन सेक्टर-62 तक,
  • सेक्टर-60 अंडरपास व एलिवेटेड रोड से फिल्मसिटी फ्लाईओवर तक।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान इन इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना चाहिए।


आपातकालीन वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता

डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को बिना किसी बाधा के सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाया जाएगा।


पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक संबंधी किसी भी समस्या के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।।