अम्बेडकर नगर :
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर,अंबेडकर नगर में राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस) के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह के द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तदुपरांत छात्राओं ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रोफेसर शेफाली सिंह द्वारा महाविद्यालय के कीड़ा ध्वज का आरोहण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खेलों के द्वारा हमारा सर्वांगीण विकास होता है साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई।दुनिया भर में हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान काल जयी हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह जिन्होंने भारत को ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक दिलाया था उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमारी निष्ठा मिश्रा बीएससी तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान,कुमारी माही बीए तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान तथा कुमारी सृष्टि बीएससी प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का संचालन व आभार ज्ञापन कृष्ण कुमार विश्वकर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा क्रीडा प्रभारी ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा,प्रो अरुण कांत गौतम डॉ नंदन सिंह, डॉ सीमा यादव,डॉ रवींद्र वर्मा,डॉ सुनीता सिंह,डॉ अनूप पांडेय,डॉ सतीश कुमार उपाध्याय,श्री विद्याधर मिश्रा डॉ वी प्रिया,डॉक्टर संगीता, सुश्री सीता पांडेय कुंवर संजय भारती व महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।