शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

अम्बेडकरनगर :यूरिया पाकर किसानों के चेहर आयी मुस्कान,खेतों में लहरा उठे धन।||Ambedkar Nagar:After getting urea, smiles came on the faces of farmers, wealth started flowing in the fields.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
यूरिया पाकर किसानों के चेहर आयी मुस्कान,खेतों में लहरा उठे धन।।
ऐआर कोऑपरेटिव ने दूर किया यूरिया का अभाव।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद सहित भीटी तहसील क्षेत्र में जहां हफ्ता भर पहले यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ था वही भीटी तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद की कहीं कोई किल्लत नहीं है।भीटे तहसील क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध है,और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार वितरित की जा रही है।यह दुष्कर कार्य एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप शुक्ला(सहायक आयुक्त सहकारिता) की कड़ी मेहनत व कुशल प्रशासनिक दक्षता के बल पर ही संभव हो पाया है। आज आलम यह है की भीटी कस्बा क्षेत्र  की दोनों दोनों सहकारी समितियों के अलावा महरुआ खजुरी में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है,और किसान लाभान्वित हो रहे हैं।इसमें भीटी तहसील क्षेत्र के कुछ पदीय दायित्व को प्रमुखता से निभाने वाले,होनहार,तेजतर्रार सचिवों का भी योगदान है उदाहरण के तौर पर नीरज त्रिपाठी सचिव भीटी,सोनाली उपाध्याय सचिव भीटी,नारायण चौबे सचिव खजुरी ने यूरिया खाद संकट के दौर में बहुत ही सराहनीय कार्य को अंजाम दिया है।सहायक आयुक्त सहकारिता राघवेंद्र प्रताप शुक्ला के द्वारा मांग के अनुरूप भंडारण दुगना करने से भीटी तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद की कोई कमी शेष नहीं है। अन्नदाताओं में यूरिया खाद पाकर चेहरे पर नई चमक और मुस्कान फिर से लौट आई है। धान सहित अन्य खरीफ फसलों को देखकर अन्नदाता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।