ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

देहरादून में किसानों पर लाठीचार्ज, राकेश टिकैत ने की कड़ी निंदा!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

देहरादून में किसानों पर लाठीचार्ज, राकेश टिकैत ने की कड़ी निंदा!!

!!देव गुर्जर!!

दो टूक : देहरादून!! अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों पर हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कड़ा विरोध जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों पर पड़ी हर लाठी का जवाब लिया जाएगा। टिकैत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "जोर-जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है।"

किसान नेता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए सरकार को घेरा और कहा कि किसानों की जायज़ मांगों को दबाने की बजाय उन्हें संवाद और समाधान के रास्ते से हल किया जाना चाहिए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन और तेज किया जाएगा ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें