राष्ट्रीय खेल दिवस पर एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन!!
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि एएमयू के प्रो. डॉ. जावेद अली रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।
दिल्ली-एनसीआर के 11 विद्यालयों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुईं।
- बालक वर्ग में सफायर इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा विजेता और जे.के.जी. गाजियाबाद उपविजेता रही।
- बालिका वर्ग में ठाकुर इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद प्रथम और प्लेटिनम वैली स्कूल, दिलशाद गार्डन द्वितीय स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा ने कहा – “खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” और खिलाड़ियों से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सरदार मनजीत सिंह, ओलंपियन रोमियो जेम्स, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता प्रजापति सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
इसी क्रम में मलकपुर स्टेडियम में नेटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें मलकपुर स्टेडियम टीम प्रथम तथा विशाल इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रही।।
