ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :यूरिया की किल्लत से बेहाल किसान,कालाबाजारी पर जिम्मेदारों की चुप्पी।||Ambedkar Nagar:Farmers suffering due to shortage of urea,Silence of responsible people on black marketing.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
यूरिया की किल्लत से बेहाल किसान,
कालाबाजारी पर जिम्मेदारों की चुप्पी।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के किसान इन दिनों यूरिया की किल्लत से दो-चार हो रहे हैं।खेतों में फसलें खाद की प्यास में सूखने लगी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के दावे सुनने लायक हैं। अधिकारी लगातार यह रट लगाए हुए हैं कि “यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है” — जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।गांव-गांव के किसान खाद की थैलियों के लिए भटक रहे हैं। दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, फिर भी किसानों को मायूसी ही हाथ लग रही है। हालात यह हैं कि खुलेआम कालाबाजारी हो रही है और थोक व्यापारी मोटी रकम वसूलकर खाद बेच रहे हैं। छोटे और गरीब किसान इस दोहरी मार से टूट गए हैं।जिम्मेदार विभाग अब तक इस कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिली तो खेतों की फसल चौपट हो जाएगी और मेहनत पर पानी फिर जाएगा।किसानों ने जिम्मेदारों से निवेदन किया है कि जल्द ही यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें