सोमवार, 11 अगस्त 2025

अम्बेडकर नगर :तिरंगा यात्र निकाल अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।।||Ambedkar Nagar: Tiranga Yatra was taken out and tribute was paid to the immortal martyrs.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
तिरंगा यात्र निकाल अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार खजुरी मण्डल में मंडल अध्यक्ष रानेश पाण्डेय पाण्डेय की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा आस्तीकन मंदिर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामजोखन सिंह स्मारक समर सिंहपुर तक निकाली गई, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटेहरी ब्लाक प्रमुख श्री अनिल वर्मा मौसम जी रहे,संयोजक किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजमणि सिंह जी रहे।यात्रा में भारत माता की जय वंदे मातरम के गगन भेदी नारों से पूरी यात्रा गूंजायमान रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पहुंचकर स्वर्गीय राम जोखन सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन अर्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनको याद किया गया कटेहरी विधायक के सुपुत्र वृजेंद्र निषाद एवं मंडल अध्यक्ष रानेश पाण्डेय ने कहा कि ऐसे महापुरुषों अदम्य साहस एवं त्याग की ही देन है कि आज हम लोग स्वतंत्र होकर अपना स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं यात्रा के संयोजक राजमणि सिंह ने सबका अभिवादन करते हुए धन्यवाद किया तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी कटेहरी विधायक के पुत्र बृजेंद्र निषाद भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रामबक्श सिंह मण्डल महामंत्री कुलदीप अग्रहरि अयोध्या प्रसाद मण्डल उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव कमलेश सिंह गुड्डू कमलेश पांडेय छोटू तिवारी रिंकू निषाद सुनील निषाद अनिल कुमार बाबूराम निषाद मोतीलाल यादव राजकुमार दुबे प्रवीण पांडेय लालजी सिंह राजेंद्र सिंह ऋषि चौहान सुभाष तिवारी राजकुमार निषाद विवेक सिंह अभिषेक सिंह संदीप तिवारी मोहम्मद जाविद अशोक गुप्ता राजेंद्र निषाद भोला जायसवाल मदनलाल गुप्ता वेदप्रकाश दुबे एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता तथा अन्य लोग शामिल रहे, तिरंगा यात्रा खजुरी बाजार के आस्टिकन मंदिर से शुरू होकर समँथा चौराहा होते हुए समरसिंहपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामजोखन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संपन्न हुई।