ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : बेकाबू ट्रक की टक्कर से साड़ की मौत, बुलेट सवार दो पुलिस कर्मी घायल।||Sultanpur: A person died after being hit by an uncontrolled truck, two policemen riding a bullet were injured.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
बेकाबू ट्रक की टक्कर से साड़ की मौत, बुलेट सवार दो पुलिस कर्मी घायल।
दो  टूक : सुल्तानपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। पकड़ी गांव के पास गश्त पर निकले प्रतापगंज पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी बुलेट मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक साड़ आ गया। बुलेट सवार पुलिस कर्मी साड़ से टकरा कर पलट गए। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने साड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिसकर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशी आए दिन इस तरह की दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें