ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत।।||Lucknow:A middle aged man died a painful death after being hit by a train.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत।।
दो टूक : लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र गढ़ी कनौरा के हरदोईया रेलवे क्रासिंग पर बुधवार शाम रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विस्तार:
मिली सूचना के मुताबिक कोतवाली आलमबाग क्षेत्र के गढ़ी कनौरा चौकी प्रभारी सुनील मोटला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हरदोईया रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान पारा थाना क्षेत्र के बल्दी खेड़ा में रहने वाले 45 वर्षीय रामू पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है । मृतक एक निजी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था । मृतक की पहचान करा शव को रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया । रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें