लखनऊ :
महिला ने पति पर लगाया धमकी देने का आरोप।
दो टूक : आशियाना थाने में एक महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार:
आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एम निवासी नवनीता मिश्रा पत्नी अनिरबन गुईन के अनुसार उनके और उनके पति के बीच मतभेद चल रहा है। आरोप है कि उस मतभेदों और विवादों के चलते पति अनिरबन गुईन उन्हें ईमेल, फेसबुक और अन्य माध्यमों से निरंतर धमकियां दे रहा है और उनकी मानहानि कर रहा है। जिसके चलते उन्होंने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पति पर संदेह जता स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।