ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर :कस्टडी से गायब बाइक का मामला तूल पकड़ा।||Sultanpur:The case of bike missing from custody gained momentum.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर :
कस्टडी से गायब बाइक का मामला तूल पकड़ा।
◆दरोगा-सिपाही निलंबित,हेड मोहर्रिर लाइन हाजिर।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से बाइक गायब होने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अमहट चौकी क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक की बाइक रहस्यमय ढंग से थाने से गायब हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमहट चौकी से एक उपनिरीक्षक व सिपाही अभिषेक मिश्रा को हटाते हुए रजत पांडे को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही नगर कोतवाली के हेड मोहर्रिर संजय सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक,10 जून को आयान हॉस्पिटल अमहट चौराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से हरखी दौलतपुर,बंधुआकलां निवासी धर्मेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से बस और बाइक (UP36 V 8492) को कब्जे में लेकर थाने भेजा था। लेकिन जब मृतक का भाई मनोज बाइक लेने पहुंचा तो उसे टरकाया गया। बाद में जब थाने में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पाया गया कि एक सिपाही बाइक को थाने के भीतर लाता दिखा और 12 जून को एक होमगार्ड बाइक को थाने से बाहर ले जाता नजर आया।पीड़ित मनोज गौतम की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने दरोगा और सिपाही को 25 जून को सस्पेंड कर दिया। कोतवाल नगर धीरज कुमार के अनुसार,पीड़ित की तहरीर पर अब बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि बाइक की जब्ती के बाद कोई विधिक लिखा-पढ़ी नहीं की गई थी,जिससे जिम्मेदारों पर कार्रवाई की नौबत आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें