गुरुवार, 5 जून 2025

सुल्तानपुर :उत्साह के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।।||Sultanpur: World Environment Day celebrated with enthusiasm.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
उत्साह के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।।
दो टूक : नगर पालिका परिषद द्वारा गुरुवार को ‘विश्व पर्यावरण के अवसर पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी उपस्थित रहे तथा संयुक्त समाज समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह, संयोजिका श्रीमती पल्लवी वर्मा, सम्मानित संगठनों से जुड़े हुए डा0 आर0ए0वर्मा, डा0 राजीव श्रीवास्तव, सरदार बलदेव सिंह, अमर बहादुर सिंह, डा0 सीतासरण त्रिपाठी, डा0 डी0एस0मिश्र, मदन सिंह, सरदार महेन्द्रपाल सिंह, डा0 आशुतोष श्रीवास्तव, सुदीप पाल सिंह,  अरूण श्रीवास्तव, संतोष सिंह सी0ए0, एडवोकेट आशीष अग्रवाल आदि सामाजिक कार्यकर्ता व वनविभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि गत वर्ष हमने लगभग 28 सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ‘‘स्वच्छ सुन्दर हरित सुल्तानपुर‘‘ के संकल्प को दोहराते हुए ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण महाअभियान-2024 के अन्तर्गत ‘‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘‘ एवं ‘‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ‘‘ के नारे के साथ आक्सीजन बैंक के रूप में गोमती नदी के तट पर पर्यावरण पार्क के उत्तरपूर्वी किनारे पर 817 पेड़ लगाकर वाल्मीकि उपवन का निर्माण किया, नगर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों व दोनों पटरियों पर हजारों की संख्या में वृक्षारोपण का कार्य कराया गया, जिसकी सुरक्षा हेतु पालिका द्वारा विशेष कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए लगभग 85ः पेड़ों का संरक्षण किया है। साथ ही पूर्व सांसद श्रीमती मेनका संजय गाॅंधी  की पर्यावरण संरक्षण व शहर को हरा-भरा रखने की पहल व प्रयासों को याद करते हुए डिवाइडरों पर किये गये वृक्षारोपण के परिणामस्वरूप विकसित पेड़ांे व फूलों से निर्मित स्वच्छ सुन्दर वातावरण बनाने में सामाजिक संस्थानों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किये गये योगदान हेतु आभार व्यक्त किया व अपील की कि हम सभी मिलकर नगर क्षेत्र में जहाॅं भी उचित स्थान हो वहाॅं आम, नीम, पाकड़, पीपल, बरगद आदि आक्सीजन देने वाले पेड़ों को अधिक से अधिक संख्या में लगवाने में योगदान दें, साथ ही आग्रह किया कि गोमती नदी के किनारे स्थान चिन्हित किया जा रहा है, जहाॅं बैरीकेटिंग कराते हुए आक्सीजन बैंक के रूप में सघन वृक्षारोपण कराया जायेगा, जिसमें भी आप सभी अपना योगदान दें व आश्वासन दिया कि पालिका द्वारा उनकी समुचित देख-रेख करायी जायेगी। पालिकाध्यक्ष ने  मुख्यमन्त्री  योगी आदित्यनाथ  के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए, गंगा दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं दी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से डिवाइडरों व पटरियों के किनारे लगे पेड़ों की देख-रेख करने वाले 05 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पट्टिका देकर पुरस्कृत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाते हुए शहर में वृक्षारोपण कार्य हेतु पालिकाध्यक्ष की सराहना की व कहा कि  मुख्यमंत्री  द्वारा नदी के दोनों किनारों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलाकर सघन वृक्षारोपण की बात कही गयी है, जिसके लिए पार्टी व कार्यकर्ताओं द्वारा आपको सहयोग दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह ने नगर पालिका के पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं को आह्वाहन किया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के इस महाअभियान में एक जुट होकर वृक्षारोपण करेंगे व नगर सहित गोमती नदी तट को हरा-भरा बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे, साथ ही कहा कि हम सभी पेड़ लगाते हैं, जिनके प्रति अपनी संवेदना को भी जगाना होगा, हमंे नदियों, पौधों आदि सभी को बचाना है, इस पर गम्भीर चिंतन करने की आवश्यकता है, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ रोगरहित वातावरण दे पायंेगे, साथ ही इस अवसर पर गायत्री दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर भी सभी को बधाइयाॅं व शुभकानाएं दी। अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज द्वारा उपस्थित सभी जनों को ‘‘स्वच्छ भारत, हरित भारत’’ की शपथ दिलायी गयी। पालिकाध्यक्ष, मुख्य अतिथि व सम्मानित आगन्तुकों द्वारा आम, नीम, चितवन के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया व तत्पश्चात सभागार से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर कार्यालय तक पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘‘प्लास्टिक संग्रहण यात्रा’’ निकाली गयी।