ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।||Lucknow: Tree plantation and public awareness program organized on World Environment Day.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
◆ लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ।
दो टूक : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” रही, जिसके अंतर्गत मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल कर्मियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा आंवला का पौधा रोपित कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने आंवला वृक्ष की औषधीय उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों को अपने घर और आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कहा कि “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं, इनकी देखभाल माता-पिता की तरह करनी चाहिए।” उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद कर प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम का संयोजन चिकित्सालय में सोलर पैनल स्थापित कर रही कार्यदायी संस्था द्वारा किया गया। संस्था की ओर से वार्डों में फल वितरण करते हुए मरीजों और परिजनों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित ने  OMC संस्था के इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें