ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : अराजक तत्वों ने तोड़ी नागा बाबा की मूर्ति,श्रद्धालुओं में आक्रोश।||Sultanpur : Anarchic elements broke the statue of Naga Baba, anger among devotees.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
अराजक तत्वों ने तोड़ी नागा बाबा की मूर्ति,श्रद्धालुओं में आक्रोश।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के 
तहसील जयसिंहपुर भटमई सड़क मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मंदिर कुटिया धाम में नागा संत की मूर्ति को बीती रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया ।नागा बाबा की मूर्ति टूटने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की ।और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है ।
विस्तार : 
 सरतेजपुर ,जगतपुर गांव में हनुमान मंदिर है।गांव स्थित जयसिंहपुर भटमई सड़क मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मंदिर कुटिया धाम पर नागा बाबा की मूर्ति भी स्थापित की गई थी। दशकों से मंदिर प्रांगण में स्थापित मूर्ति को स्थानीय लोगों की आस्था  जुडी रही।यहां देवस्थल पर राहगीरों के लिए विश्राम की व्यवस्था भी है। बीती रात अराजक तत्वों ने सड़क किनारे के देवस्थल परिसर में स्थित नागा बाबा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर परिसर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया ।सूचना मिलते ही जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर स्थिति का आकलन किया।
पुलिस बल ने किया निरीक्षण:
देवस्थल पर मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिलने पर जयसिंहपुर थाने के उपनिरीक्षक हीरालाल यादव हमराही पुलिस कर्मी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से वार्ता कर जानकारी ली।
बोले ग्राम प्रधान;
इस विषय पर ग्राम प्रधान काली सहाय वर्मा ने बताया कि बीती रात अराजकतत्वों ने बाबा के सिर को तोड़कर उठा ले गए,आसपास खोजा गया लेकिन सिर नहीं मिला,पुलिस भी मौके पर आई थी,अब ग्रामीणों के सहयोग से खंडित मूर्ति का निर्माण कराया जाएगा।
तहसीलदार बोले:
 जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्र ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है।जानकारी कर  कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें