सोमवार, 2 जून 2025

लखनऊ: जनता समाजवादी पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन।||Lucknow: Janta Samajwadi Party office inaugurated.||

शेयर करें:
लखनऊ: 
जनता समाजवादी पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन।।
।। संवाददाता मंदीप ज़ीनवाल।। 
दो टूक : लखनऊ जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेक राज ठेला ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को फूल मलाई एवं बुक बैठकर तथा शाल उड़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस क्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजा भैया को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों की संयुक्त 6 प्रति चित्र भेंट किया। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत प्रदेश संयोजक श्री नंदू हेला जी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुकी भारती जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री  मन्तराम प्रधान हेला जी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक राज हेला जी ने बताया कि जनता समाजवादी पार्टी 2026 का चुनाव पार्टी बहुत ही मजबूती से लड़ेगी। मन्तराम प्रधान हेला ने कहा कि हम लोग पार्टी को एक कार्यकर्ता के रूप में हर घर जाकर जोड़ रहे हैं। और गणतंत्र बचाओ अभियान भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आगमी 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में चलाएंगे।बता दे की जनता समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय इटावा में स्थित है। जो उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में आता और समाजवादी पार्टी का गढ़ भी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कल्पना हेला रामकुमार धानुक, करिश्मा हेला, अरविंद प्रताप सिंह, सूरज वाल्मीकि अजीत महतो पप्पू हेला, रोशनी मौर्या, नेहा कनौजिया शंभू प्रसाद पप्पू सिंह,रोहित त्रिपाठी, सविता अली गुलशन जहां मंगलदास वाल्मीकि रामकिशन कुशवाहा, राम कुमार निषाद राधेश्याम जाट विनोद धनगर आदि लोग उपस्थित रहे।