ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :करंट की चपेट मे आने से लाइनमैन झुलसा हुई मोत।।||Mau:Lineman got burnt and died after coming in contact with electric current.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
करंट की चपेट मे आने से लाइनमैन झुलसा हुई मोत।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में बिना शटडाउन लिए विद्युत सब स्टेशन के पास हलीमाबाद में बुधवार को लाइन बनाते समय लाइनमैन की करंट से मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के हलिमाबाद विद्युत सब स्टेशन से खैराबाद गांव के लिए डबल सर्किट की लाइन बनने के लिए लगभग महीनो से लकी इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा था प्रतिदिन काम करने वाले लोग शटडाउन ले लेकर ही काम करते थे लेकिन आज बिना शटडाउन के ही कार्य कर रहे थे जिस जगह कार्य चल रहा था उस जगह पर कार्य करने वाले तार को फैला रहे थे बगल से ही गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन से तार जाकर टकरा गया और तार में बिजली प्रवाहित होने के कारण मनीष कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र देवमुनी राम निवासी खजूर थाना कासीमाबाद जिला गाजीपुर की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने इसकी सूचना बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और पुलिस को दिया मौके पर पहुंचे कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि खैराबाद में डबल सर्किट की लाइट बनाई जा रही थी प्रतिदिन लाइन बनने वाल लोग शटडाउन लेकर कार्य करते थे लेकिन आज बिना शटडाउन लिए ही कार्य करने लगे बगल से गुजरी 11हजार की लाइन में तार टकरा जाने के कारण लाइनमैन की मौत हो गई घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें