शुक्रवार, 20 जून 2025

लखनऊ :सहेली ने साथ छोड़कर चली गई बच्चों के पास,युवती ने लगा ली फांसी।||Lucknow:The girl committed suicide after her friend left her and went to her children.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सहेली ने साथ छोड़कर चली गई बच्चों के पास,युवती ने लगा ली फांसी।
दोनो घर से दूर किराए के मकान मे एक साथ थी रहती।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के भीम टोला खरिका तेलीबाग मे सहेली के साथ किराए पर रह रही युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी मे पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना की जांच पड़ताल मे जुट गई।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुधा प्रजापति पुत्री रामू प्रजापति निवासी  कुम्हार मण्डी तेलीबाग पीजीआई लखनऊ 6 महीने से घर से अलग रहकर भीम टोला खरिका तेलीबाग पीजीआई लखनऊ निवासी हाकिम बाबा के यहां दूसरी मंजिल पर अपनी सहेली मोनी पत्नी सोनू के साथ किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को मोनी उसका साथ छोड़कर अपने बच्चों के पास लौट आयी। उसके बाद 19 वर्षीय सुधा ने फांसी लगा लिया। मृतका परिजन शुक्रवार को सुधा मिलने पहुचे दरवाजा बंद था आवाज देने पर दरवाजा नही खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो होश उड़ गए सुधा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्रित किया। मृतका के परिजनों की मौजूदगी मे पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका सुधा अपनी सहेली  मोनी के साथ घर अलग किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को उसने फांसी लगा लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला है परिजनों ने भी अभी कोई तहरीर नही दी। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।