मंगलवार, 3 जून 2025

लखनऊ :बड़े मंगल के भंडारे में जीवंत रही 'राम-रहीम की सभ्यता'धूमधाम से मनाया मंगलमान।||Lucknow:'Ram-Rahim's civilization' remained alive in Bade Mangal's Bhandaar; Mangalmaan celebrated with great pomp.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बड़े मंगल के भंडारे में जीवंत रही 'राम-रहीम की सभ्यता'धूमधाम से मनाया मंगलमान।।
◆सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिखाया एकता का अनुपम उदाहरण।
दो टूक : सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल, उतरेठिया लखनऊ इकाई द्वारा ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर भव्य महा भंडारा का आयोजन किया।
उतरठिया ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक सैनी के निवास स्थान उतरेठिया बाजार में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के भाव के साथ विशाल भण्डारा संपन्न हुआ। इस मौके पर राम-रहीम सभ्यता की जीवंत मिसाल देखने को मिली, जब ब्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट महमूद आलम नदीम और प्रदेश सचिव नुरुल हुदा ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इन पदाधिकारियों ने एक साथ सेवा करते हुए यह संदेश दिया कि धर्म और इंसानियत के रास्ते पर सभी समुदाय साथ चल सकते हैं। उनका यह कार्य सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल बना।
भंडारे में हज़ारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर छोला-चावल, बूंदी और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्रवासियों, व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता,प्रदेश संरक्षक मेजर आशीष चतुर्वेदी
प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति सिंह अग्रवाल,
प्रदेश सचिव आनंद रस्तोगी,प्रदेश कार्यकारी सदस्य सत्यदेव राजपूत,सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश यादव,तेलीबाग कार्यवाहक अध्यक्ष जगत सिंह धपोला, वृंदावन अध्यक्ष कृष्णा सिंह,उतरेठिया संरक्षक संतोष सिंह व कमलेश,नवनीत प्रधान, वरिष्ठ महामंत्री रामसुमिरन यादव, गुड्डू गुप्ता, हस्सान,एडवोकेट महेंद्र सिंह व गौरव अरोड़ा ने भण्डारे मे अपनी सेवा देकर आशीष लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक सैनी (अध्यक्ष, उतरेठिया इकाई) की कर्मठता व समर्पण सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में पूरे आयोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हुई।सभी आगंतुकों ने इस धार्मिक आयोजन की प्रशंसा की और हनुमान जी की कृपा का अनुभव किया।
🙏 जय सियाराम जय बजरंगबली 🙏