ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : मंगलमान पर दीक्षित बन्धुओं ने हवन पूजन कर विशाल भंडारे का किया आयोजन।।||Lucknow : On Tuesday, Dixit brothers performed havan pujan and organized a huge feast.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
मंगलमान पर दीक्षित बन्धुओं ने हवन पूजन कर विशाल भंडारे का किया आयोजन।।
।। डी एस शास्त्री।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल मे जगह जगह पूजन हवन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान भक्तों ने स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरण किया।
विस्तार:
जेठ के मंगलमान पर रायबरेली रोड़ एकता नगर पीजीआई लखनऊ में दीक्षित बन्धुओं ने हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी जेठ के चौथे मंगल पर मंगलमान की कामनाओं के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा हवन कर धूमधाम से विशाल भण्डारे का आयोजन किया।
आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता गोविंद तिवारी एवं बबलू तिवारी ने प्रसाद वितरण कर विशाल भण्डारे का शुभारंभ किया और बाला जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसमे गणमान्य लोगों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रशाद ग्रहण किया। 
◆कलेक्ट्रेट पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन,श्रद्धालुओं ग्रहण किया प्रसाद।
लखनऊ के कलेक्ट्रेट गेट नम्बर 5 स्थित ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता  सुभाष मिश्रा उर्फ राजू पंडित के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया। पूर्वाह्न 12 बजे से देर शाम तक निर्बाध रूप से चले विशाल भंडारे में अधिवक्ता सुमेर चन्द्र रावत सहित सभी अधिवक्ता भाई बहनों ने पूजा अर्चन किया और प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में हुनमान भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए श्रमदान कर अपनी सेवाएं प्रदान की आयोजित भंडारे में राहगीरों, स्थानीय भक्तों समेत दूरदराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में आदरणीय सुभाष मिश्रा जी का व उनकी पुरी टीम का व तमाम भक्तों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
सभी भक्तों ने सुख शांति और समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें