ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :किसान का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से नगदी निकाली।||Lucknow:By changing the ATM card of a farmer, a fraudster withdrew cash from his account.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
किसान का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से नगदी निकाली।
दो टूक : लखनऊ के निगोहां कस्बे में केनरा बैंक के एटीएम मशीन से पैसे निकालने गये किसान का जालसाज ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर खाते 80 हजार रूपये निकाल लिया। मोबाइल फोन पर धन निकासी का मैसेज आया तो किसान के होश उड़ गये। जिसके बाद पीड़ित किसान बैंक में पहुंचकर जानकारी की तो पता जालसाजो ने एटीएम कार्ड बदलकर दो दिनो में खाते से रकम निकाल लिया है। किसान ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार  थाना निगोहां कस्बा के ब्रम्हदासपुर निवासी किसान महेश कुमार ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया 31 म ई को वो निगोहां कस्बे में स्थित केनरा बैंक के एटीएम से तीन हजार रूपये निकाले थे, जिसके बाद एटीएम के बाहर आने पर वहा खड़े युवक ने लेनदेन पुरा ना होने की बात कहकर उसे झांसे में लेकर दोबारा एटीएम बूथ के अंदर ले गया ओर उसका एटीएम कार्ड मशीन में लगाने के बहाने ले लिया ओर मशीन में लगाने के बाद उसे दूसरा एटीएम कार्ड थमकाकर चला गया, जिसके बाद उसने एटीएम कार्ड रख लिया ओर घर चला आया। जिसके बाद जालसाज ने उसके खाते से एक व दो जून को छः बार में 80 हजार रूपये की रकम पार कर दी। मोबाइल पर खाते से हजारो रूपये गायब होने का मैसेज आने के बाद किसान के होश उड़ गये। उसने अपने पास मौजूद एटीएम ? कार्ड देखा तो वो दूसरे का निकला। जिसके बाद आनन-फानन किसान ने बैंक पहुंचकर मैनेजर से शिकायत कर अपना एटीएम लांक कराया। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित किसान ने जालसाज द्वारा एटीएम? कार्ड बदलकर खाते से पैसे उड़ाने की शिकायत की है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें